*पेट की आग बुझाने हैदराबाद गया मजदूर घर लौटा शव* पिड़िता ने

*पेट की आग बुझाने हैदराबाद गया मजदूर घर लौटा शव* पिड़िता ने ठेकेदार पर जलाकर मारने का लगाया आरोप* सहजनवा गीडा, गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम भड़सार से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। छह माह पहले रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद गया एक मजदूर शव बनकर घर लौटा। भड़सार निवासी रंगीता देवी पत्नी स्व. सुनील गुप्ता का आरोप है कि उनके पति सुनील गुप्ता को ग्राम सेमरा, सहजनवां निवासी ठेकेदार विनोद प्रजापति पुत्र कोदई प्रजापति पेंटिंग कार्य के लिए हैदराबाद ले गया था। छह माह तक मजदूरी नहीं दी गई। परिवार द्वारा पैसे मांगने पर टालमटोल किया जाता रहा। आरोप है कि मजदूरी का दबाव बनाने और शिकायत की बात कहने पर ठेकेदार ने सुनील के साथ मारपीट कर उस पर पेट्रोल/तेजाब डालकर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में एंबुलेंस से शव घर भिजवाया गया। पीड़िता के तीन छोटे बच्चे हैं - 10 वर्ष दूसरा 7 वर्ष और 4 वर्ष का। पति की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।इस मामले में पीड़िता ने थाना गीडा में तहरीर देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ गीडा को जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।