Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले
धूप एवं लू के कारण जनपद के समस्त विद्यालयों का समय किया गया परिवर्तन

सोनभद्र/दिनांक 20 अप्रैल,2026। *तेज धूप एवं लू के कारण जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय सहायता प्राप्त विद्यालय मान्यता प्राप्त विद्यालय सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों समय में किया गया परिवर्तन* *विद्यालय का संचालन प्रातः 7ः30 बजे से 12ः00 बजे तक-जिलाधिकारी* जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि तेज धूप एवं लू के कारण बच्चो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालय) का संचालन तत्काल प्रभाव से प्रातः 7ः30 बजे से 12ः00 बजे तक किया गया है।
0 likes
0 comments0 shares