सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर पटरी पर गिरी बाइक, दो घायल

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सहजनवा थाना क्षेत्र में चौरी बाग के पास दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटरी पर गिर गया। हादसे में डुमरी गांव निवासी दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, डुमरी निवासी अजीत राज (40) पुत्र रामजीत राज और जय गोविंद गुप्ता (42) पुत्र स्वर्गीय जगदीश गुप्ता किसी काम से नेवास चौराहे पर गए थे। वहां से घर लौटते समय चौरी बाग के पास अचानक उनकी दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पटरी पर गिर गई। हादसे में दोनों के बाएं पैर और बाएं हाथ में चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।