Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
अमर भट्ट ने लहराया परचम, तृतीय स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन

अमर भट्ट ने लहराया परचम, तृतीय स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा, जो 15 मार्च 2026 को संपन्न हुई थी, उसमें कम्पोजिट विद्यालय पुण्डा, पाली के कक्षा 8 के मेधावी छात्र अमर भट्ट पुत्र संतोष भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सामान्य वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। अमर भट्ट की इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे ग्राम सभा में हर्ष और गर्व का माहौल है। शिक्षकों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस उत्कृष्ट सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पाली ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 likes
0 comments0 shares