P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले
उर्वरक विक्रेताओं के लिए 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स, आवेदन 31 अक्टूबर तक।
उर्वरक विक्रेताओं के लिए 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स, आवेदन 31 अक्टूबर तक। देवरिया, 14 अक्टूबर। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मैनेज, हैदराबाद तथा राज्य कृषि प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ के निर्देशन में वर्ष 2026 के लिए जनपद के 30 उर्वरक विक्रेताओं को सर्टिफिकेट कोर्स ऑन इंटीग्रेटेड न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट (CCINM) का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण ऐसे उर्वरक विक्रेता एवं अन्य इच्छुक अभ्यर्थी पात्र हैं, जो कृषि या रसायन विज्ञान से स्नातक नहीं हैं। आयु की कोई सीमा नहीं है। चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा तथा प्रशिक्षण शुल्क 14,750 रुपये निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक जमा कर दें।
1 likes
0 comments1 shares