Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा के समर्थन में उतरे शिक्षक, आरोपों को बताया

*खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा के समर्थन में उतरे शिक्षक, आरोपों को बताया

*खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा के समर्थन में उतरे शिक्षक, आरोपों को बताया निराधार* संवाद सूत्र सिकरीगंज। विगत दिनों एक तथाकथित शिक्षक संगठन द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा पर लगाए गए भ्रष्टाचार, मनमानेपन एवं अन्य आरोपों को क्षेत्र के शिक्षकों ने पूरी तरह निराधार, भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण बताया है। इस संबंध में ब्लॉक संसाधन केंद्र उरुवा पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों पर विश्वास जताते हुए खुलकर समर्थन किया। बैठक के दौरान शिक्षकों ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने, निपुण भारत मिशन को सफल बनाने तथा नियमित विद्यालय निरीक्षण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। शिक्षकों ने कहा कि विकासखंड उरुवा में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं विद्यालयों में अनुशासन कायम रखने को लेकर लगातार पहल की जा रही है। इसके चलते कई विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ एवं विभागीय अनुशासन को प्रभावित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आधारहीन आरोप लगाकर शिक्षा व्यवस्था का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका समस्त शिक्षक समुदाय विरोध करता है। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक विकासखंड के अधिकांश शिक्षक एवं शिक्षामित्र विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने अपील की कि बिना तथ्यात्मक आधार के किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी प्रसारित न की जाए तथा शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कार्यों से बचा जाए। इस दौरान ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद चंद, दिनेश गुप्ता, अवनीश चंद, सर्वेश पाठक, मनोज श्रीवास्तव, राजदेव सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares