प्रा.वि. कटसरा व यूपीएस कटसहरा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव धूमधाम से

प्रा.वि. कटसरा व यूपीएस कटसहरा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न सहजनवां। सहजनवा क्षेत्र के प्रा.वि. कटसरा तथा यूपीएस कटसहरा के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सहजनवा यज्ञ नारायण वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से शिक्षकगण कमलेश कुमार, रविन्द्र प्रसाद, संचालनकर्ता अमृता दूबे, जयमालागौतम गौड़, अंकित कुमार गुप्ता, सुशील देवी (शिक्षा मित्र) तथा संध्या भारती (यूपीएस) उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वार्षिकोत्सव के अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।