बड़हलगंज प्रेस क्लब पर शान से लहराया तिरंगा

बड़हलगंज। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बड़हलगंज प्रेस क्लब परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ध्वजारोहण बड़हलगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र मिश्रा, मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता तथा बड़हलगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महामंत्री विपिन तिवारी, घनश्याम यादव, मंगेश तिवारी, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र सोनी, कार्यालय प्रभारी रामनिवास यादव सहित सर्वेश पासवान, गौतम प्रजापति, सरफराज अहमद, सूरज शर्मा, शुभम शर्मा, प्रभा पांडे, अमन सोनकर, साहिल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की।