Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी,

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी,

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज। मदरिया । गोला थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर क्षेत्राधिकारी के आदेश से गोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बैदौली गांव निवासी युवक ने बारा नगर निवासी एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित द्वारा क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि आरोपी ने विदेश में अपनी कंपनी की शाखा में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। तहरीर में राजदीप ने बताया कि उसके पट्टीदार की बुआ का लड़का मुकेश प्रजापति पुत्र प्रदीप प्रजापति, निवासी बारानगर, दिल्ली में सॉफ्टवेयर का काम करता है। आरोप है कि मुकेश ने कहा कि वह उसे अपनी कंपनी की विदेशी शाखा में नौकरी दिला देगा, जिसके लिए कुल साढ़े तीन लाख रुपये की आवश्यकता होगी। राजदीप के अनुसार, उसने एक लाख रुपये नगद तथा ढाई लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो उसने मुकेश से पूछा, जिस पर आरोपी ने साफ कह दिया कि कोई नौकरी नहीं मिलेगी। पीड़ित का आरोप है कि अब पैसा वापस मांगने पर आरोपी भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी के आदेश पर गोला पुलिस ने आरोपी मुकेश प्रजापति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares