Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpurलगभग ११ घंटे पहले

दुधरा साधन सहकारी समिति पर 210 बोरी डीएपी का हुआ वितरण, खाद पाकर किसनो ने ली राहत की सांस

दुधरा साधन सहकारी समिति पर 210 बोरी डीएपी का हुआ वितरण, खाद पाकर किसनो ने ली राहत की सांस

दुधरा साधन सहकारी समिति पर 210 बोरी डीएपी का हुआ वितरण, खाद पाकर किसानों ने ली राहत की सांस गोरखपुर। विकासखंड उरुवा अंतर्गत ग्राम धुरियापार स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड दुधरा पर बुधवार को 210 बोरी डीएपी खाद का वितरण किया गया। समिति कर्मचारी जितेंद्र पाठक की देखरेख में किसानों को फार्मर आईडी एवं आधार कार्ड के आधार पर खाद उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों को डीएपी खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है। खाद की उपलब्धता की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर पहुंचने लगे। वितरण शुरू होने से पहले ही समिति के बाहर 30 से 40 से अधिक किसानों की लंबी कतार लग गई थी। समिति कर्मचारी जितेंद्र पाठक ने व्यवस्थित तरीके से किसानों को कतारबद्ध कराकर फार्मर आईडी और आधार कार्ड के आधार पर खाद का वितरण कराया। पूरी प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था बनाए रखी गई, जिससे किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। लंबे इंतजार के बाद डीएपी खाद मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। इस दौरान जितेंद्र पाठक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। समिति पर जैसे ही खाद की नई खेप पहुंचेगी, किसानों को इसकी सूचना दी जाएगी और नियमानुसार सभी को खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, क्षेत्र के किसानों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गेहूं की बुवाई के महत्वपूर्ण समय को देखते हुए दुधरा साधन सहकारी समिति पर जल्द से जल्द डीएपी खाद की अतिरिक्त खेप भेजी जाए, ताकि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े और खेती-किसानी का काम प्रभावित न हो। अब किसानों की निगाहें खाद की अगली खेप पर टिकी हैं।

0 likes
0 comments0 shares