Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२२ मिनट पहले

अमेठी।जगदीशपुर क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलालपुर

अमेठी।जगदीशपुर क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलालपुर तिवारी स्थित एमआईके धर्मकांटा परिसर में नेशनल डेंटल क्लिनिक एवं ए.एस.फार्मेसी का भव्य शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।क्लिनिक का संचालन दंत चिकित्सक डॉ.अबसार अहमद (BDS) द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएचसी जगदीशपुर के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मरीजों के लिए मुफ्त ओपीडी, शुगर टेस्ट और ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।साथ ही दवाओं पर विशेष छूट और फ्री होम डिलीवरी सेवा की भी घोषणा की गई।आयोजक मोहम्मद सलमान सिद्दीकी और मोहम्मद आसिफ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस मौके पर प्रधान हाजी रियाज अहमद, वकील अहमद, अकबर रजा, पूर्व बीडीसी जुनैद अहमद, तुफैल अहमद उर्फ कुन्नू, इमरान अहमद उर्फ छोटू, बब्बन खान, मोनू खान, मुशर्रफ अली समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares