Sultanpurलगभग ९ घंटे पहले
सुल्तानपुर।बल्दीराय विकास खंड में मनरेगा में कार्यरत क्षेत्र पंचायत स्तरीय तकनीकी सहायक
सुल्तानपुर।बल्दीराय विकास खंड में मनरेगा में कार्यरत क्षेत्र पंचायत स्तरीय तकनीकी सहायक प्रमोद कुमार सिंह निवासी ग्राम दियारा की इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व वह अपने घर की सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।प्रमोद कुमार सिंह पिछले लगभग 15 वर्षों से विकास खंड बल्दीराय में तैनात थे। उनके निधन की खबर से विभागीय कर्मचारियों व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।
0 likes
0 comments0 shares