Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर नगर के गभड़िया स्थित महुअरिया मार्ग पर महिला से पर्स छीनकर
सुल्तानपुर नगर के गभड़िया स्थित महुअरिया मार्ग पर महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश को नगर कोतवाली पुलिस ने वारदात के चौथे दिन गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से लूटा गया बैग,1,250 नकद,आधार,एटीएम व श्रम कार्ड,मोबाइल चार्जर,दो अन्य मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। 22 जुलाई की रात गभड़िया निवासी साफिया पत्नी बरकत अली से पैदल घर लौटते समय बाइक सवार युवक ने बैग छीन लिया था।सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अमेठी के नौगिरवा टिकरी निवासी अमन कुमार को विश्वकर्मा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पीड़िता ने बरामद सामान की पहचान कर ली है।
0 likes
0 comments0 shares