Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्राकृतिक खेती

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्राकृतिक खेती

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।_ *_प्राकृतिक खेती कार्यशाला में कृषकों को योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी तथा प्रगतिशील कृषकों को किया गया सम्मानित।_* सुलतानपुर 19 जून/केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला, विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र के सतत विकास, प्राकृतिक खेती के प्रसार तथा किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य द्वारा कृषि विभाग की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम विभिन्न स्टॉलों- कृषि रक्षा अनुभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, इफको, कृभको, मत्स्य विभाग, गन्ना विभाग, जल जीवन मिशन, दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों एवं आमजन को विभिन्न योजनाओं, अनुदानों एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती को अपनाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषको- राम उजागिर वर्मा (प्रतापपुर कमैचा), राधारमण सिंह (धनपतगंज), हरिपाल विश्वकर्मा (कूरेभार), प्रदीप कुमार सिंह (कुड़वार) तथा राजमणि शुक्ला (धनपतगंज) सहित अन्य कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य द्वारा अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर उत्पादन लागत कम करने तथा भूमि की उर्वरता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रगतिशील कृषकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को इसके लाभ एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी। कृषि रक्षा, उद्यान, गन्ना, डेयरी, सिंचाई, पशुपालन, नलकूप एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं, तकनीकी सुविधाओं एवं अनुदानों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान पोषण मिशन के अंतर्गत चार श्रेणियों के लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं, 0 से 06 माह की धात्री महिलाओं, 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों तथा 6 माह से 1 वर्ष तक के बच्चों को लाभान्वित किया गया। सांस्कृतिक सत्र में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार- हरिपाल एवं उनकी टीम, कीर्ति चौरासिया एवं उनकी टीम तथा अशोक त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा लोकगीतों एवं कृषि विकास गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। लोकगीतों के माध्यम से केन्द्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमुदाय द्वारा अत्यंत सराहा गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी 04 दिवसीय प्रदर्शनी का उपस्थित प्रगतिशील कृषकों द्वारा अवलोकन कर सराहना की गयी। प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र रहा तथा प्रगतिशील कृषकों द्वारा सेल्फी लिया गया। कार्यक्रम में कृषकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही तथा प्राकृतिक खेती, कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

0 likes
0 comments0 shares