Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से हुआ ध्वजारोहण

हाटा बाजार/शिवपुर, गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर हाटा बाजार, शिवपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया तथा देश की स्वतंत्रता और महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रतिनिधि अंकित चंद, विद्यालय प्रबंधक बृजेश वर्मा, प्रधानाचार्य रितिका तिवारी, आचार्य मधु दुबे, ब्रह्मानंद गुप्ता, संकटा प्रसाद पांडे, अभिलाष विश्वकर्मा, महेंद्र तिवारी, प्रशांत शुक्ला एवं आकाश सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

1 likes
0 comments0 shares