Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

*80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा इंडिया

*80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा इंडिया

*80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा इंडिया ग्लाईकॉल्स परिसर* सहजनवा गोरखपुर भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड, गोरखपुर इकाई में उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र पाण्डेय रहे। सह-मुख्य अतिथियों के रूप में एचआर एवं एडमिन हेड श्री दशरथ मिश्रा, प्रोजेक्ट हेड श्री आशीष गुप्ता, यूटिलिटी हेड श्री अनिरुद्ध सिंह तथा इंजीनियरिंग हेड श्री शैलेश चन्द उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ, जिसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को नमन करते हुए कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माण एवं संगठन के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अखिलेश कुमार शुक्ला, सहायक प्रबंधक (प्रशासन) द्वारा किया गया। समारोह के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए देशभक्ति विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं सह-मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवं भावपूर्ण बनाते हुए कई प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का संचार किया तथा पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। समारोह के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की प्रगति, समृद्धि एवं अखंडता के लिए अपने योगदान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री रजनीकान्त पाण्डेय, श्री मणिकान्त त्रिपाठी, श्री जीतेन्द्र कोंटे, श्री सत्येन्द्र श्रीवास्तव, श्री दुर्गेश मणि त्रिपाठी, श्री आनन्द सिंह, श्री एस. एन. पाण्डेय, श्री अमित कुमार, श्री सुनील यादव, आचार्य अभिषेक पाण्डेय, श्री पी. वी. कुन्हप्पन (बाबू), श्री बाबूराम यादव, श्री सब्बीर अहमद, श्री कृष्णानंद मिश्रा, सुश्री सुगन्धा अधिकारी, सुश्री आस्था त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares