Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भाजपा संगठन में उमाशंकर निषाद का बढ़ा कद, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

भाजपा संगठन में उमाशंकर निषाद का बढ़ा कद, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

खजनी-उनवल में संगठनात्मक हलचल तेज, उमाशंकर निषाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी खजनी/उनवल, गोरखपुर, बांसगांव संदेश। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत उनवल के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद को ग्रामीण विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति को संगठन में उनके बढ़ते कद और लंबे राजनीतिक अनुभव के रूप में देखा जा रहा है। संग्रामपुर उनवल निवासी उमाशंकर निषाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में शामिल हैं। उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया है। नगर पंचायत उनवल के अध्यक्ष के रूप में भी उनका कार्यकाल रहा है। वर्तमान में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे उमाशंकर निषाद को अब ग्रामीण विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उनकी नियुक्ति से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की उम्मीद जताई जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares