Bansgaon Sandesh
Login

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अब कान फाड़ू डीजे बजाने पर प्रतिबंध डीजे संचालक करते

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अब कान फाड़ू डीजे बजाने पर प्रतिबंध डीजे संचालक करते हैं उल्लंघ तो होगी कार्यवाही अब प्रसासन की रहेगी नजर तेज आवाज में डीजे बजाने पर छह संचालकों पर मुकदमा सुलतानपुर: श्रीकृष्ण व गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों की अवहेलना कर तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने राजन डीजे, संसार डीजे, प्रदीप डीजे, आशीष डीजे, बादल डीजे और नियाज डीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन जुलूस के मद्देनजर शाहगंज घंटाघर से बस स्टैंड तक शांति एवं कानून-व्यवस्था की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर डीजे संचालक आपस में कंपटीशन करते हुए अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाते मिले। पुलिस टीम ने मौके पर ही आवाज कम करने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद दोबारा तेज आवाज में डीजे बजाया गया।

0 likes
0 comments0 shares