Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow२८ मिनट पहले

मिर्जापुर और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे CM योगी, कई अहम कार्यक्रमों

मिर्जापुर और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे CM योगी, कई अहम कार्यक्रमों

मिर्जापुर और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे CM योगी, कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल लखनऊ / मिर्जापुर-प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक, विकास और आवासीय परियोजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिर्जापुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे विंध्याचल में गंगा घाटों के चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वे NH-36 स्थित कालीखोह मंदिर मोड़ के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मिर्जापुर में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। प्रयागराज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वे तेलियरगंज में बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसके बाद प्रिंटिंग इंस्टीट्यूट ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे वे गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री कसारी-मसारी पहुंचकर पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह आवास योजना माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर विकसित की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपेंगे। इसके बाद वे शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद शाम 5:35 बजे मुख्यमंत्री प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

0 likes
0 comments2 shares