बेटी होने पर नवविवाहिता को घर से निकालने का आरोप, पति समेत 10 पर केस

बेटी होने पर नवविवाहिता को घर से निकालने का आरोप, पति समेत 10 पर केस खजनी, गोरखपुर। कुड़ा भरत गांव की नवविवाहिता खुशबू चौहान ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद ससुराल पक्ष डीजे-आर्केस्ट्रा का कारोबार शुरू करने के लिए मायके से मैजिक गाड़ी लाने का दबाव बना रहा था। अगस्त में बेटी के जन्म के बाद कथित तौर पर प्रताड़ना बढ़ गई। पीड़िता का आरोप है कि 4 सितंबर को मायके के लोगों के ससुराल पहुंचने पर विवाद हुआ और मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलाए गए। महिला ने स्त्रीधन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सूचना 112 पर दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत 10 ससुरालियों के खिलाफ बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक गायत्री को सौंपी गई है। #Khajani #Gorakhpur #BansgaonSandesh #DowryCase #DomesticViolence #GorakhpurNews #UPNews #CrimeNews #WomenSafety #KhajaniNews