Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*शॉर्ट सर्किट से कृषि सेवा केंद्र में लगी आग, खाद-बीज समेत लाखों

*शॉर्ट सर्किट से कृषि सेवा केंद्र में लगी आग, खाद-बीज समेत लाखों

*शॉर्ट सर्किट से कृषि सेवा केंद्र में लगी आग, खाद-बीज समेत लाखों का सामान जलकर राख* सिकरीगंज/गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हरदतपुर पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर आगे स्थित श्री गुरु कृपा कृषि सेवा केंद्र में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना केंद्र के मालिक सच्चिदानंद द्विवेदी और डायल 112 को दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे कृषि सेवा केंद्र से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन तथा फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। कृषि सेवा केंद्र के मालिक सच्चिदानंद द्विवेदी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सरसों का बीज, छिड़काव मशीन, खाद-बीज, बरसीम, जिंक, सल्फर, मैग्नीशियम समेत करीब 180 बोरी खाद जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि दुकान में उधार दिए गए सामान का हिसाब-किताब दर्ज करने वाला रजिस्टर भी आग में जल गया। सच्चिदानंद द्विवेदी के मुताबिक आग से करीब 7 से 8 लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के कारण और नुकसान का वास्तविक आकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

0 likes
0 comments0 shares