एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने आए दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट।
एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने आए दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील स्थित एसडीएम कोर्ट में गुरुवार की शाम को जमानत के लिए आए दो पक्षों में खूब मारपीट हुई ।एक पक्ष के समर्थन में दूसरे पक्ष के अधिवक्ताओं ने भी यह अपने हाथ साफ कर लिया ।मामला बिगड़ता देख थाने से पुलिस फोर्स पहुंची और दो लोगों को लेकर थाने चली गई। पाली के अलगटपुर निवासी रामकिंकर सिंह और संन्यासी वह प्रभाकर में विवाद के बाद पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। गुरुवार की शाम को दोनों पक्ष कोर्ट में पहुंचे ।आरोप है कि संन्यासी के साथ आए लोग दूसरे पक्ष के रामकिंकर को पीटने लगे ,रामकिंकर ने अधिवक्ता के चेंबर में छिप कर जान बचाई, इसके बाद अधिवक्ता आकर्षित हो गए और कोर्ट में घुसकर दूसरे पक्ष से संन्यासी व प्रभाकर को जमकर पीट दिया। सूचना के बाद पुलिस फोर्स पहुंची और दोनों को लेकर थाने चली गई ।वहीं दो पक्षों के बीच संघर्ष देखने लायक था ।साथ आए गार्ड मुक दर्शक बने रहे वहीं एक पक्ष ने तीसरी मंजिल पर भाग कर जान बचाई।