_नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम,योजनाओं की
_नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम,योजनाओं की दी गई जानकारी_ *_पंचायती राज विभाग ने गिनाईं उपलब्धियां, कलाकारों ने लोकगीतों से बांधा समां_* सुलतानपुर। प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ एवं केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में पंजीकृत कलाकार चन्द्रहास तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोकगीतों के माध्यम से सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए कार्यों की जानकारी दी।विभाग ने बताया कि जनपद में शौचालय निर्माण का कार्य 99.94 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।सामुदायिक शौचालय, गोवर्धन प्लांट और बायोगैस प्लांट के लाभों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।