1.03 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सेमरा हाईवे बस

1.03 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सेमरा हाईवे बस स्टैंड के पास कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 534 ग्राम हेरोइन, बाइक व दो मोबाइल बरामद गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सेमरा हाईवे स्थित एनएच-31 बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 534 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ तीन लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक मय हमराह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सेमरा हाईवे बस स्टैंड के पास दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 534 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहुल यादव (20) पुत्र वकील यादव, निवासी भनदहा कला, थाना चौबेपुर, वाराणसी तथा रवि राजभर (22) पुत्र नागेंद्र राजभर, निवासी कौला जखनिया, थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर के रूप में हुई।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 760/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी में 534 ग्राम हेरोइन, स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP62 CX6973 तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।