धूमधाम के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का 76 वां जन्मदिन #- एक

धूमधाम के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का 76 वां जन्मदिन #- एक दिया आशीर्वाद का के रूप में जलाया गया गोला गोरखपुर। उपनगर गोला में स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम व उत्साह के साथ तिलक लगाकर मनाया गया। श्री कसौधन और कार्यकर्ता गणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए खुशी जताई।जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शाम को भगवान रसिक बिहारी मंदिर पक्का घाट पर महाआरती करने के पश्चात अपने घरों की चौखट पर एक दिया आशीर्वाद का के रूप में जलाया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर चेयरमैन लालती देवी उदय शंकर गुप्ता मार्कण्डेय उमर विरेन्द्र मालाकार सुदर्शन कसौधन सभासद श्रवण कुमार वर्मा नवनीत राय संजय मद्धेशिया बबलू सोनकर इमरान अंसारी डॉ देवानंद रजक रिंकू चौधरी दिलीप गुप्ता दीपक जायसवाल डॉ राजेश जायसवाल दीनानाथ कसौधन आकाश जायसवाल अर्जुन सोनकर प्रदीप प्रजापति राजमन पासवान अक्षैबर जायसवाल तेरस प्रसाद आफताब रमेश तिवारी सरवन गुप्ता रामवृक्ष प्रजापति किशन सहित आदि लोग मौजूद रहे।