Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

प्रवेशोत्सव व मेधावी सम्मान समारोह में छात्रों का हुआ उत्साहवर्धन। सुल्तानपुर, उच्च

प्रवेशोत्सव व मेधावी सम्मान समारोह में छात्रों का हुआ उत्साहवर्धन। सुल्तानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर द्वितीय में प्रवेशोत्सव एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामतीर्थ वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की योग्यता किसी अमृत से कम नहीं है, लेकिन अभिभावकों को भी इन विद्यालयों की गुणवत्ता को समझने और उन पर विश्वास करने की आवश्यकता है। अध्यक्षता हसनपुर के पूर्व प्रधान हनुमत विद्यामंदिर के प्रबंधक इन्द्र नारायण तिवारी ने की। उन्होंने विद्यालय के स्टाफ एवं छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पाण्डेय ने कक्षा 8 उत्तीर्ण मेधावी छात्रा जाहिरा फातिमा को आगे की पढ़ाई के लिए 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही हनुमत विद्यामंदिर के प्रबंधक इन्द्र नारायण तिवारी ने छात्रा को अपने विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा देने का आश्वासन भी दिया। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पाण्डेय की कार्यशैली से प्रभावित छात्रों ने अपने पॉकेट मनी से एकत्रित धनराशि उन्हें उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया, जो कार्यक्रम का भावनात्मक क्षण रहा।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता निजाम खान ने कहा कि इस कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।समारोह का संचालन सर्वेश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, दूबेपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर मिश्रा, व्यायाम शिक्षक ब्रजेश सिंह, अब्दुल मजीद, एआरपी रवि अग्रहरि, सुनील सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, रईस खान, संदीप सिंह, अभिषेक सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिका अर्जुमंड बानो, सबीहा, रचना सिंह, योगेश तिवारी आदि रहे।

0 likes
0 comments0 shares