Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ६ घंटे पहले

सुलतानपुर नमो सेवा : अनकही कहानियां का मंचन,नुक्कड़ नाटक से दिया जनसेवा

सुलतानपुर नमो सेवा : अनकही कहानियां का मंचन,नुक्कड़ नाटक से दिया जनसेवा का संदेश। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बल्दीराय ब्लॉक सभागार में नमो सेवा : अनकही कहानियां के तहत नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्दीराय विशाल जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।आयोजन में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा से जुड़ी कहानियों को नाट्य मंचन के जरिए लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री रोहित अग्रहरि,अवधेश पांडेय,घनश्याम तिवारी,माखनलाल,राजेश शुक्ला,जय किशोर दुबे,अमर बहादुर विश्वकर्मा और सूर्यभान मिश्रा समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares