Bansgaon Sandesh
Login

वाह रे बीएसएनएल 100 रुपये पर एक रुपये की छूट, ग्राहक बोले-

वाह रे बीएसएनएल 100 रुपये पर एक रुपये की छूट, ग्राहक बोले- अब तो अंबानी भी डर जाएगा सुल्तानपुर बीएसएनएल ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बंपर ऑफर निकाला है। नए सेल्फकेयर ऐप से रिचार्ज पर 100 रुपये और उससे अधिक पर पूरे 1 प्रतिशत की छूट। यानी 100 पर एक रुपया, 200 पर दो रुपये। आज के महंगाई के जमाने में जब कंपनियां फ्री OTT, अनलिमिटेड डेटा दे रही हैं, तब BSNL का एक रुपये वाला दिलदार ऑफर देखकर ग्राहक भावुक हो गए हैं। लोगों का कहना है इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे, संभाली नहीं जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares