Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३४ मिनट पहले

दहेज छोड़ो,सादा निकाह अपनाओ पोस्टर से इसौली में चर्चा तेज सुलतानपुर। इसौली

दहेज छोड़ो,सादा निकाह अपनाओ पोस्टर से इसौली में चर्चा तेज सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र में निकाह को आसान बनाओ,समाज को मजबूत बनाओ संदेश वाला पोस्टर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है।पोस्टर में दहेज,बारात और फिजूलखर्ची के खिलाफ आवाज उठाते हुए सादा निकाह अपनाने की अपील की गई है।पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व समाजसेवी शकील अहमद से जुड़े इस अभियान में कहा गया है कि महंगाई और बेरोजगारी के दौर में बेटियों का निकाह गरीब परिवारों पर भारी पड़ रहा है। पोस्टर में हदीस का हवाला देते हुए दहेज मुक्त निकाह और सादगी अपनाने का संदेश दिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares