नदी की कटान से गिरे समय माता के मंदिर का निरीक्षण करते

नदी की कटान से गिरे समय माता के मंदिर का निरीक्षण करते उप जिला अधिकारी सहजनवा। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील अंतर्गत भाक्सा ग्राम पंचायत नदी के किनारे बसा हुआ गांव है इस समय नदी के पानी का जलस्तर बरसात की वजह से बढ़ रहा था अब स्थिर है ।नदी की कटान भक्सा गांव की तरफ ही है ।नदी की कटान कीवजह से गांव के समय माता का मंदिर था जो नदी की कटान से मंदिर नदी में गिर गया ,मंदिर गिरने से गांव के लोग ज्यादा चिंतित थे ।पुनः समय माता के मंदिर का निर्माण वहीं से कुछ दूरी पर गांव के लोगों ने मिलकर बनवाना शुरू किया है,जिसकी जानकारी उपजिला अधिकारी सहजनवा नमन मेहता को जानकारी हुई उन्होंने भक्सा ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने के लिए नदी की कटान से गिरे हुए मंदिर और जो नए मंदिर निर्माण हो रहे हैं दोनों का निरीक्षण किया, निरीक्षण करने के बाद आवश्यक निर्देश ग्राम प्रधान एवं गांव वालों को दिए, गांव के लोगों ने मिलकर इस देव स्थल मंदिर का निर्माण पुनः शुरू कर दिया है यह एक पुनीत कार्य है। निरीक्षण के दौरान भक्सा गांव के तमाम सम्मानित जनता गण उपस्थिति रही।