बिजली सरचार्ज बढ़ाए जाने विरोध प्रदर्शन

भलुअनी।बांसगांव संदेश।उत्तर प्रदेश में बिजली बिल पर 10 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रविवार को बरहज देवरिया मार्ग पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने के बजाय इसे बढ़ाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।श्री रावत ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई कम नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी पूरे जनपद के गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाकर धरना प्रदर्शन करेगी।प्रदर्शन के दौरान संजीव तिवारी, राहुल सिंह, पवन पांडेय, अजीत सिंह, अमित प्रधान, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र चौधरी और विजय यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।