Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर।पुलिस लाइंस में आयोजित 27वीं अंतरजनपदीय लखनऊ जोन वॉलीबॉल एवं सेपक टाकरा

सुलतानपुर।पुलिस लाइंस में आयोजित 27वीं अंतरजनपदीय लखनऊ जोन वॉलीबॉल एवं सेपक टाकरा प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हो गया। तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में कमिश्नरेट लखनऊ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल और सेपक टाकरा के पुरुष एवं महिला वर्ग में वैजयंती शील्ड अपने नाम कर ली।समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ रहे। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के नौ जनपदों की टीमों के 115 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कमिश्नरेट लखनऊ प्रथम, खीरी द्वितीय और अयोध्या तृतीय स्थान पर रही। वहीं सेपक टाकरा पुरुष वर्ग में लखनऊ ने पहला, सीतापुर ने दूसरा और सुलतानपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में भी लखनऊ की टीम विजेता रही, जबकि सुलतानपुर उपविजेता और बाराबंकी तीसरे स्थान पर रहा।प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं तथा पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय को भी मजबूत बनाती हैं।

0 likes
0 comments0 shares