तथाकथित पत्रकारों पर तथ्य तोड़–मरोड़ कर खबर चलाने का आरोप उमा नर्सिंग
तथाकथित पत्रकारों पर तथ्य तोड़–मरोड़ कर खबर चलाने का आरोप उमा नर्सिंग होम की छवि धूमिल करने का प्रयास, जांच की मांग सुलतानपुर। अलीगंज बाजार स्थित उमा पॉली क्लीनिक को लेकर कुछ तथाकथित पत्रकारों द्वारा भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। नर्सिंग होम संचालक का कहना है कि नवजात मृत्यु के मामले में वास्तविक तथ्यों को तोड़–मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे संस्थान की छवि को जानबूझकर धूमिल किया जा रहा है। पीड़ित द्वारा शपथ पत्र देकर यह स्पष्ट किया गया है कि शिशु मरा हुआ पैदा हुआ था तथा इस घटना में नर्सिंग होम अथवा वहां कार्यरत स्टाफ की कोई लापरवाही नहीं है। इसके बावजूद कुछ स्वयंभू पत्रकार अवैध धनादोहन की नीयत से नर्सिंग होम को अवैध घोषित करने और आपराधिक लापरवाही का झूठा आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। नर्सिंग होम संचालक ने इस पूरे प्रकरण को साजिश करार देते हुए कहा कि बिना सत्यापन और आधिकारिक दस्तावेजों के समाचार चलाना न केवल पत्रकारिता की मर्यादा के विरुद्ध है, बल्कि यह कानूनन अपराध की श्रेणी में भी आता है। इस संबंध में नर्सिंग होम संचालक द्वारा पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं जिलाधिकारी सुलतानपुर से तथाकथित पत्रकारों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय नागरिकों और जिम्मेदार पत्रकारों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पत्रकारिता की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती हैं और प्रशासन को चाहिए कि फर्जी व ब्लैकमेलिंग प्रवृत्ति वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनी रहे।