Bansgaon Sandesh
Login
minhaj ali siddiquial
Gorakhpur१६ दिन पहले

राजल नीति की अब 3 पुस्तकें पंजाबी में

राजल नीति की अब 3 पुस्तकें पंजाबी में

गोरखपुर ल राजल नीति टाइम मैनेजमेंट की पंजाबी में सफलता को देखते हुए चाचा चौधरी प्रकाशित करने वाली देश की अग्रणी प्रकाशन कंपनी डायमंड बुक्स ने राजल की दो अन्य पुस्तक राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट और राजल नीति लोकव्यवहार को पंजाबी में प्रकाशित किया हैं। इस अवसर पर राजल ने पंजाबी पाठकों और डायमंड बुक्स के निदेशक नरेन्द्र वर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। राजल टाइम मैनेजमेंट पर सबसे अधिक अनुवाद किये जाने वाले भारतीय लेखक भी हैँ।राजल नीति पुस्तकों का अनुवाद हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, मराठी, गुजराती, ओड़िया, पंजाबी इत्यादि भाषाओं में हो चुका है । राजल नीति पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कर चुके हैँ और उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू भी शुभकामनाएं दे चुकें हैँ।

901 likes
0 comments1 shares