T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले
गोरखपुर में 30 हजार लीटर एथेनॉल भरा टैंकर पलटा, फोरलेन पर मचा

गोरखपुर में 30 हजार लीटर एथेनॉल भरा टैंकर पलटा, फोरलेन पर मचा हड़कंप *गोरखपुर।* कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां करीब 30 हजार लीटर ज्वलनशील एथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही मौके पर हड़कंप मच गया, क्योंकि यह सिर्फ सड़क हादसा नहीं बल्कि बड़े खतरे की घंटी था। जरा सी चूक से बड़ा विस्फोट हो सकता था। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एरिया को सील कर सुरक्षा इंतजाम किए। गनीमत रही कि किसी तरह का रिसाव या आगजनी नहीं हुई।
0 likes
0 comments0 shares