संत कबीर नगर: बड़गो बसवारी में सिकरीगंज कुवानो नदी उस पार 25

संत कबीर नगर: बड़गो बसवारी में सिकरीगंज कुवानो नदी उस पार 25 जून को सीएम योगी का आगमन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी धनघटा, संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज 25 जून को जनपद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का आगमन धनघटा थाना क्षेत्र के बड़गो बसवारी गांव में प्रस्तावित है, जहाँ वे बाबा बैजू नाथ के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को स्थानीय विधायक गणेश चंद्र चौहान के नेतृत्व में जिला अधिकारी (DM) आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप कुमार मीणा ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दी दिशा-निर्देश: निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा स्थल की बैरिकेडिंग और पार्किंग जैसी तमाम तैयारियों का जायजा लिया। एसपी संदीप कुमार मीणा ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, वहीं डीएम आलोक कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने जताई खुशी: विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़गो बसवारी की पावन धरती पर महाराज जी का स्वागत करने के लिए स्थानीय जनता काफी उत्साहित है। यह दौरा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगा। इस निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।