Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

हरित भविष्य की पहल: स्पेक्ट्रम ग्रुप में विद्यार्थियों संग हुआ वृहद पौधरोपण

हरित भविष्य की पहल: स्पेक्ट्रम ग्रुप में विद्यार्थियों संग हुआ वृहद पौधरोपण सुलतानपुर।पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अद्वैत फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने मिलकर आम, नीम, सागौन, अमरूद, शीशम, सहिजन समेत विभिन्न फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि ऋषभ देव शुक्ला, डॉ.अमित मिश्रा, पूर्व सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी और कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ.सौरभ मिश्रा ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।संस्था के चेयरमैन आनंद सावरण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। स्पेक्ट्रम ग्रुप सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाता रहेगा।कार्यक्रम में मैनेजर अनूप मिश्र, ज्योति शर्मा, विवेक वर्मा, रविंद्र तिवारी, संध्या मिश्रा, अमर प्रताप, अमित, अनूप सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

0 likes
0 comments0 shares