Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखे विज्ञान और नवाचार के गुर

कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखे विज्ञान और नवाचार के गुर

घघसरा गोरखपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सोमवार, 12 अक्टूबर को सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पट्टी धर्मदास, सहजनवा में विज्ञान एवं नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, तारामंडल, गोरखपुर की ओर से विज्ञान विस्तार, स्वदेशी तकनीक एवं नवाचार अभियान-2026 के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़ एवं नवाचार’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय, अशोक मिश्रा, एस्ट्रोनॉमर अमरपाल सिंह तथा जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने रोचक वैज्ञानिक प्रयोगों और जादुई प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांत सरल एवं मनोरंजक तरीके से समझाए। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, स्वदेशी तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करना था। उन्हें अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नई चीजें सीखने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं आयोजक संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares