जानवर बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराईं,तीन की

जानवर बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराईं,तीन की मौत,चार घायल गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र में मझगांवा फ्लाई ओवर से पहले संस्कृत पाठशाला के पास गुरुवार को देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद स्थानीय लोगों घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गगहा ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल चार लोग को जिला अस्पताल रेफर किया वहीं तीन की मौत हो चुकी थी।सभी लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट कर वापस जा रहे थे अभी मझगांवा फ्लाई ओवर से पहले संस्कृत पाठशाला के पास जानवर बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराईं। बताया जा रहा है कि कौडीराम ब्लाक के कोठा गांव के शिवम त्रिपाठी पुत्र अरविंद त्रिपाठी की बहन की शादी बुधवार को थी।इस उपलक्ष्य में कौडीराम स्थित हरिखोरा स्थित ननिहाल में गुरुवार को एक पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां सभी रिश्तेदार जुटे थे कार्यक्रम के बाद शिवम सहित सात रिश्तेदार वाहन में सवार होकर हरिखोरा से बड़हलगंज स्थित कोल्हुआ छोड़ने जा रहे थे अभी गाड़ी मझगांवा स्थित फ्लाई ओवर से पहले संस्कृत पाठशाला के पास सामने जानवर आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराईं जिसमें गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 19वर्षीय शिवम त्रिपाठी कोठा व कोल्हुआ टांडा की18वर्षीय उन्नति तिवारी पुत्री संजय तिवारी निवासी कोल्हुआ टांडा व 65वर्षीय विजय नारायण तिवारी निवासी कोल्हुआ की मौत हो गई वहीं शंशाक पाण्डेय,नर्मदा पत्नी प्रेमसागर, साधना पत्नी नित्यानंद तिवारी व अनिल त्रिपाठी घायल हो, सीएचसी गगहा से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी गगहा राजकुमार सरोज ने बताया कि के बाद पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी।