Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद रावत की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि सहजनवां।

पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद रावत की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि सहजनवां।

पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद रावत की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि सहजनवां। भिटी रावत स्थित रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज में मंगलवार को पूर्व सिंचाई मंत्री एवं सहजनवां के पूर्व विधायक स्व. शारदा प्रसाद रावत की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि स्व. शारदा प्रसाद रावत ने हमेशा दबे-कुचले, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। क्षेत्र के लोग उन्हें विकास पुरुष के रूप में याद करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग की समस्या होने पर रावत जी हमेशा उनके साथ खड़े नजर आते थे। स्व. शारदा प्रसाद रावत का जन्म 11 अगस्त 1938 को हुआ था और 8 सितंबर 1991 को उनका निधन हो गया। वह 1974 में पहली बार सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उन्हें सिंचाई राज्यमंत्री बनाया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर नलकूपों का निर्माण कराया। वर्ष 1989 में वह तीसरी बार सहजनवां से विधायक निर्वाचित हुए। पूर्वांचल की राजनीति में उनकी पहचान एक दिग्गज जननेता के रूप में रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अश्वनी प्रताप सिंह ने की। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अभिषेक यादव सुरेंद्र यादव, चक्र सुदर्शन शुक्ला, अजीत यादव, मुरारी मौर्य, कोईल पासवान, शमशेर अली, प्रदीप यादव, विकास यादव, ताज मोहम्मद, मजनू, प्रेम यादव, मनीष यादव, रामानंद, अवधेश यादव, मो. नूर आलम, प्रमोद मिश्रा, मनोज सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, रामानंद यादव, रवि निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares