सुलतानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शुभांगी हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के
सुलतानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शुभांगी हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई थी,लेकिन इसके बावजूद उसे करीब आधे घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रखा गया और प्रक्रिया जारी रही।हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में युवक को दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया,जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर चिकित्सक डॉ.राजेश गौतम और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के साथ हत्या का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि आयुष्मान कार्ड से 24,910 रुपये भी निकाल लिए गए,जबकि इलाज अधूरा ही रहा।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।