बांसगांव,संदेशबरहज,मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक देवरिया 27 अगस्त जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मुख्यमंत्री जी के 29 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों को अंतिम रूप देने के संबंध में आवश्यक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पंडाल, हेलीपैड, मंच, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था में लगाए गए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पार्किंग स्थल पर उपस्थित रहकर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन की सुविधा के दृष्टिगत पेयजल एवं शौचालय सहित अन्य आवश्यक प्रबंध भी समय पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रखी जाएं। पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त एवं प्रभावी रहे। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की जाम की स्थिति अथवा अन्य असुविधा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने नामित सभी कार्य-बिंदुओं के नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी तत्परता के साथ निर्वहन करते हुए संबंधित कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम प्रशासन सहित कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए सभी कार्य प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।