Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२४ दिन पहले

*अनुराग बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज नारायनपुर नागनाथपुर करौंदी कला कादीपुर सुल्तानपुर में हर्षोल्लास

*अनुराग बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज नारायनपुर नागनाथपुर करौंदी कला कादीपुर सुल्तानपुर में हर्षोल्लास

*अनुराग बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज नारायनपुर नागनाथपुर करौंदी कला कादीपुर सुल्तानपुर में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस* जनपद सुल्तानपुर तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के क्षेत्र के अनुराग बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज नारायनपुर नागनाथपुर करौंदी कला कादीपुर सुल्तानपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत यादव ने झंडा फहराकर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के गीतों से एवं भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर देशभक्ति रंग में झूम उठा इसके उपरांत प्रधानाचार्य जी के नेतृत्व में बच्चो ने देश को समर्पित परेड करके एक मिशाल पेश की तत्पश्चात महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके पूरे विधि विधान से भारत माता की आरती के उपरांत विद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत हुई कार्यक्रम की शुरूआत में प्रबंध समिति के सदस्य दिव्यांश मिश्र ने आए हुए अतिथियों का परिचय कराते हुए हार्दिक स्वागत अभिनंदन वंदन किया इस अवसर पर प्रबंधक श्रीमती रागिनी मिश्रा, प्रबंध कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश उपाध्याय,गिरीश तिवारी (पूर्व बी.डी.सी) ,कमलेश खरवार (पूर्व प्रधान), अनिल तिवारी (सरपंच), इंद्रा पति मिश्र (सेवा निवृत हेडमास्टर), वेद प्रकाश उपाध्याय, सत्यप्रकाश तिवारी, मंजू तिवारी, संदीप यादव, निरंजन यादव,कौशलेंद्र सिंह(अतुल), चंदन पांडेय, अवनीश सिंह टुन्नु सहित इत्यादि अतिथि उपस्थिति रही। विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित जनसमूह ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक मिश्र एवं रुची उपाध्याय ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंद्रपति ने कहा विद्यालय परिवार की गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए विद्यालय की नींव रखने वाले पूर्व प्रबंधक का विशेष उद्देश्य बताया अंत में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले भैया-बहनों को प्रतिभा सिंह सहायक अध्यापिका द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ अमर बहादुर सिंह,जय प्रकाश विश्वकर्मा, आरूल मिश्र ,हरिप्रसाद मिश्र, विनीता श्रीवास्तव ,सावित्री,सलमान रामचंद्र उपस्थित रहे ।अंत में समापन मंत्र के उपरांत मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

1701 likes
0 comments0 shares