Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow५ मिनट पहले

गोरखपुर बिग ब्रेकिंग गोरखपुर: श्मशान घाट में गुंबद गिरने से अधिवक्ता की

गोरखपुर बिग ब्रेकिंग गोरखपुर: श्मशान घाट में गुंबद गिरने से अधिवक्ता की

गोरखपुर बिग ब्रेकिंग गोरखपुर: श्मशान घाट में गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत पर बवाल, CMO समेत स्टाफ पर FIR, सरकार ने 4 लाख मुआवजे का ऐलान किया *गोरखपुर।* राजघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर गुंबद/छज्जा गिरने से घायल अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। अधिवक्ता की पत्नी शालिनी अस्थाना की तहरीर पर गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजेश झा और जिला अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि जिला अस्पताल में घायल अधिवक्ता को समय पर इलाज नहीं मिला, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। *क्या है पूरा मामला?* शालिनी अस्थाना के अनुसार, उनके पति आलोक अस्थाना जय रविवार को राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर एक दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां चबूतरे पर बैठने के दौरान अचानक जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में अधिवक्ता आलोक अस्थाना और उनके साथी अधिवक्ता संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीरता नहीं दिखाई और इलाज में लापरवाही बरती गई। *4 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान* इधर मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने मृतक अधिवक्ता आलोक अस्थाना के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर निगम की लापरवाही से बने इस अंत्येष्टि स्थल की जर्जर हालत को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।

0 likes
0 comments0 shares