Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२० मिनट पहले

*तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, चालक बाल-बाल बचा; नशे में

*तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, चालक बाल-बाल बचा; नशे में

*तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, चालक बाल-बाल बचा; नशे में होने की चर्चा* गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ/कुशीनगर हाईवे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसा गोरखपुर बायपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पहले हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में कार चालक की जान बच गई और कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, VENUS कार कुशीनगर की ओर से लखनऊ की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले डिवाइडर पर लगे फूलों के पौधों को उखाड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों का कहना है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक के नशे में होने की भी चर्चा रही। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा की जानी बाकी है। कार चालक ने अपना नाम मुकेश यादव, पिता योगेंद्र यादव, निवासी ग्राम पीड़री, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर बताया। चालक ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में वह अकेला ही सवार था। घटना की सूचना गीडा पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन बाद में यातायात सामान्य हो गया।

0 likes
0 comments0 shares