Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur४२ मिनट पहले

किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया युवक, नामजद अपहरण कामुकदमा दर्ज

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी आशुतोष पुत्र अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 15 अक्टूबर को शाम चार बजे के करीब जब मैं ठेला लगाने के लिए घर से चौराहे पर चला गया उसी समय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी आशुतोष ने हमारी लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। मैंने इधर उधर काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares