Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की सीडीओ ने की समीक्षा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की सीडीओ ने की समीक्षा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की सीडीओ ने की समीक्षा। देवरिया, 14 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में आज मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं सहायक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले सभी कार्मिकों को समय से आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर सकें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक एवं अतिरिक्त व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के पहचान-पत्र समय से जारी करने, मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंटों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए पुलिस बल की ब्रीफिंग समय से कराने तथा उन्हें निर्वाचन संबंधी दायित्वों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares