भाजपा कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां का किया प्रचार प्रसार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां का किया प्रचार प्रसार भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे " सेवा संकल्प अभियान " के तहत् ओबरा मण्डल के गजराज नगर शक्ति केन्द्र के अंतर्गत स्थित काशी राम आवास और ओबरा बाजार शक्ति केन्द्र के अंतर्गत स्थित अम्बेडकर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भाजपा सरकार की विभिन्न योजना, विकास कार्यों, विभिन्न घटनाओं और सरकार की उपलब्धियां के बारे में प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें विशेषतः पुलवामा हमले के बारे में हुई कार्रवाई एवं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे विषयों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक की सराहना की, और कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे ताकि लोगों को सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्यों के बारे में जानकारी हो सकेंगी। जिससे सभी नागरिकों अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनुज त्रिपाठी और सरिता सिंह ने किया। यह कार्यक्रम जय प्रकाश पासवान और प्रदीप गुप्ता दोनों शक्ति केन्द्र की संयोजकों के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।