सत्य खुशहाल जीवन साइकिल योजना के तहत 150 साइकिलें वितरित

बड़हलगंज। बडहलगंज उपनगर के नगर पंचायत कार्यालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सत्य खुशहाल जीवन साइकिल योजना के तहत 150 साइकिलों का वितरण नगर चेयर मैन प्रीति उमर तथा विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया। उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि योजना के तहत नगर पंचायत द्वारा साइकिल वितरण एक बेहतरीन कार्य है। इसमें बहुत से छात्र और छात्राएं हैं जो दूरी के कारण पढ़ नहीं पाते। अब उनके लिए काफी आसानी होगी। प्रौढ़ लोग अपने कार्य स्थल पर आसानी से पहुंच सकते हैं। जो साइकिल खरीदने में असमर्थ थे, अब आसानी से खरीद सकते हैं। यह कार्यक्रम आगे भी चलाया जाना चाहिए।चेयरमैन प्रीति महेश उमर ने कहा है साइकिल वितरण शुक्रवार को भी होगा। इस अवसर पर सभासद आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी,दीपक शर्मा, रवि साहनी, सूरज सोनकर,सुदीप वर्मा,संजय सोनकर, रामदास मद्धेशिया, लक्ष्मण साहनी, वीरेंद्र गुप्ता, सत्य खुशहाल जीवन दान साइकिल योजना के रंजन चौहान, संतोष जायसवाल,उमेश यादव, विकास गौड़, हिमांशु गौड़, अमलेश कुमार, मनोज निगम, पारस सोनकर, सीपू सिंह, अभिषेक पाण्डेय, लालू शर्मा आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।