जनसेवा सदस्यों ने रूद्र महायज्ञ के निमित्त बाँटा न्योता *पितर तृप्ति रुद्र महायज्ञ*

बड़हलगंज। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के मुख्य आयोजन और देश के महान संतो के संरक्षण में आगामी 11 से 17 अक्टूबर तक बड़हलगंज के मुक्तिपथ सरयू तट पर होने जा रहे अनोखे पितर तृप्ति रुद्र महायज्ञ के लिये सहयोगी संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जनसेवा संस्था के सदस्यों ने महायज्ञ आयोजन समिति में संयोजक और जनसेवा अध्यक्ष महेश उमर एवं महामंत्री सन्तोष जायसवाल की अगुवाई में महायज्ञ के निमित्त जनजागरण और आमंत्रण महाअभियान का शुभारम्भ किया। जनसेवा संस्था के इस जन निमंत्रण अभियान का शुभारम्भ पौराणिक पयहारी महाराज की कुटी (चरणपादुका) से किया गया। संस्था के सदस्यों ने उपनगर के तिवारीपुर गाँव में घर घर जनसंपर्क कर यज्ञ की महत्ता और विशेषता के बारे में जानकारी देकर पम्पलेट का वितरण किया और परिवार के सभी सदस्यों का उतारा कर एक मुट्ठी चावल और न्यूनतम 01 रुपये का सहयोग करने के लिये निवेदन भी किया। समिति के अध्यक्ष महेश उमर ने बताया कि अबसे प्रत्येक दिन संस्था के सदस्य सायंकाल नगर और आसपास के गांवों में संपर्क कर दुनियां पहली बार होने जा रहे पितर तृप्ति रुद्र महायज्ञ में शामिल होकर सहयोग करने की अपील करेंगे। इस अवसर पर सभासद रवि साहनी, दीपक शर्मा, पूर्व सभासद मोहन यादव, सन्तोष कसौधन, दिनेश यादव, पवन यादव, प्रदीप सोनकर, रचित उमर, हिमांशू गौड़, विकास गौड़, उमेश यादव, अमलेश भारती आदि मौजूद थे।